सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बिहार: जहानाबाद में लड़की से छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, 1 आरोपी गिरफ्तार

बिहार में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर राज्य सरकार हमेशा से ही सवालों के घेरे में रही है. एक बार फिर राज्य में एक लड़की से छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ है. और सरकार के तमाम दावों की पोल खुल गई है. ये वीडियो राज्य की राजधानी पटना से कुछ किलोमीटर दूर स्थित जहानाबाद का है. छह-सात मनचले लड़कों ने एक युवती को बंधक बनाकर उसके साथ छेड़खानी की. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़की मदद की गुहार लगा रही है लेकिन उसे बचाने के लिए कोई नहीं आया. बल्कि उसके साथ छेड़छाड़ का वीडियो बनाते रहे. घटना जहानाबाद जिले के मखदुमपुर इलाके में स्थित वाणावर की पहाड़ियों के आस पास की बताई जा रही है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि मनचले लड़की के साथ छेड़छाड़ कर रहे हैं और उन्होंने उसके कपड़े तक फाड़ डाले. इतना ही नहीं उन लोगों ने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. बताया जा रहा है कि, पीड़िता अपने दोस्त के साथ खेत के पास खड़ी होकर बात कर रही थी. तभी सभी लड़कों ने उसे घेर लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी. वीडियो के वायरल होने के बाद मामला सामने आया है. घटना की जानकारी सामने आते ही पुलिस सक्रिय हो गई है और एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. बिहार में नई नहीं है ये घटना: बिहार में महिलाओं के साथ इस तरह की दरिंदगी कोई नई बात नहीं है. इसके पहले भी पिछले साल बिहार के आरा जिले में एक महिला को निर्वस्त्र कर सरे बाजार घूमाने की घटना सामने आई थी. यही नहीं जहनाबाद जिले से भी पिछले साल एक लड़की के साथ छेड़छाड़ का ऐसा ही वीडियो भी वायरल हुआ था. इन घटनाओं से साफ पता चलता है कि राज्य में प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कितनी संजीदा है.  

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UPSTel

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S