सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

10 लाख रुपए की कीमत वाले पुराने नोट बरामद, 5 गिरफ्तार

साल 2016 में केंद्र की बीजेपी सरकार ने नोटबंदी का ऐलान किया था. जिसमें 500 और 1000 रुपए के नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था. जिसके बाद कई ऐसे मामले सामने आए जिसमें चलन से बाहर नोटों के साथ लोगों को धर-धबोचा गया है. वहीं ताजा मामले में जयपुर से पुराने नोटों के साथ 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. राजस्थान के जयपुर में हरमाडा थाना क्षेत्र से पुलिस ने चलन से बाहर हो चुके हजार रुपए के नोट बरामद किए. एक कार से बरामद किए गए इन नोटों का मूल्य 10 लाख रुपए है. इसके साथ ही पुलिस ने कार सवार पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. जयपुर पुलिस आयुक्त आनंद श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस के एक दल ने मुखबिर की सूचना पर चौकी दौलतपुरा में एक कार की जांच की. जिसमें चलन से बाहर हो चुके हजार रुपए के पुराने नोटों की 10 गड्डियां बरामद की गई. जिसके बाद कार में सवार चूरू के अयुब मौहम्मद (35), प्रद्युम्न सिंह (37), राजकुमार जांगिड (32), भंवरलाल मीणा (24), गोकुल मीणा (25) को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही नोटों को जब्त कर लिया गया. उन्होंने बताया कि आरोपियों से इन नोटों के बारे मे पूछताछ की जा रही है. वहीं आयकर विभाग को भी मामले की जानकारी दे दी गई है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SDRY3W

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S