सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अगले 10 दिन के लिए बुक हुई Vande Bharat Express की टिकटें

भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस की टिकटें अगले 10 दिन के लिए बिक गई हैं. इस बात की जानकारी रेलवे ने दी है. ट्रेन सप्ताह में पांच दिन चलेगी. ये सोमवार और गुरुवार को नहीं चलेगी. अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन मंगलवार के लिए 121 प्रतिशत, बुधवार के लिए 112 प्रतिशत, शुक्रवार के लिए 109 प्रतिशत और शनिवार के लिए 114 प्रतिशत बुक है. इसी प्रकार 24 फरवरी से लेकर तीन मार्च तक ट्रेन औसतन 104 प्रतिशत बुक है. इससे पहले दिल्ली और वाराणसी के बीच हफ्ते में पांच दिन चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली व्यवसायिक यात्रा के लिए भी टिकटें पूरी तरह बिक गई थीं. ट्रेन की पहली यात्रा 17 फरवरी को शुरू हुई थी. हालांकि भारत की सबसे तेज ट्रेन अपने पहले ही सफर के बाद विवादों में भी आ गई है. रवाना होने के 24 घंटे के अंदर ही इसमें गड़बड़ी आ गई थी. वाराणसी से लौट रही इस सुपरफास्ट ट्रेन में दिल्ली से लगभग 200 किलोमीटर दूर और टुंडला जंक्शन से 18 किलोमीटर पहले खराबी आ गई थी. हालांकि ट्रेन में यात्रा करने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, यात्रियों को ट्रेन की सुविधाएं काफी पसंद आ रही हैं. लेकिन उन्होंने खाने की क्वालिटी में थोड़ी सुधार लाने की बात की है. पहले ही सफर में इस ट्रेन की टॉप स्पीड करीब 130 किलोमीटर प्रति घंटा थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TVGC8d

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S