सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली: आंत्रप्रेन्योरशिप के लिए स्कूली बच्चों को 1000 रुपए और कॉलेज के छात्रों को 5000 रुपए मिलेंगे

रोजगार की मारामारी के बीच अगर आपके पास विजन है तो कमाल का बिजनेस शुरू कर सकते हैं. अगर इसकी शुरुआत स्कूल के लेवल से ही की जाए तो क्या कहने! दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने बच्चों में आंत्रप्रेन्योरशिप को बढ़ावा देने के लिए खास स्कीम की शुरुआत की है. इस स्कीम के तहत दिल्ली सरकार ने 11वीं और 12वीं के लिए आंत्रप्रेन्योरशिप माइंडसेट करीकुलम फ्रेमवर्क लॉन्च (Entrepreneurship Curriculum) किया है. यह करीकुलम खास है. इसमें सरकार 11वीं और 12वीं क्लास के बच्चों के लिए 1000 रुपए और कॉलेज के छात्रों के लिए 5000 रुपए की 'सीड मनी' देगी. सीड मनी के मायने शुरुआती पूंजी से है, जिससे किसी कारोबार को शुरू किया जा सके. इस प्रोजेक्ट की लागत 40-50 करोड़ रुपए हो सकती है. इसका पायलट प्रोजेक्ट अप्रैल से शुरू होगा. शुरुआत में इसमें 15-20 स्कूलों के टीचरों को शामिल किया जाएगा. पायलट प्रोजेक्ट के फीडबैक के मुताबिक, जुलाई 2019 से इसे लागू किया जाएगा. स्टूडेंट्स की मेन्टॉरिंग के लिए 14 लोगों की एक टीम बनी थी. इनमें शिक्षकों के अलावा सोशल वर्कर्स, आंत्रप्रेन्योर्स और स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (SCERT) शामिल होंगे. यह टीम सिलेबस बनाने की प्रक्रिया देखेंगे. एक और दिलचस्प स्कीम  दिल्ली सरकार ने बच्चों का मनोबल बढ़ाने और उन्हें काबिल बनाने के लिए Happiness curriculum भी शुरू किया था. इसके तहत बच्चों को ध्यान लगाना, नैतिक मूल्य और मानसिक अभ्यास करना सिखाने की योजना है. खुशी के इस पाठ्यक्रम में नर्सरी से कक्षा आठ तक के बच्चों को बेहतर इंसान बनने की सीख दी जाएगी. जिस से वह भविष्य में समाज में खुशियां बांट सकें. यह लगभग आठ लाख बच्चों पर जुलाई महीने से लागू होगा.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DNvrYv

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S