सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिल्ली में स्वाइन फ्लू ने बरपाया कहर, 103 नए मामले सामने आए

दिल्ली में गुरुवार को स्वाइन फ्लू के 103 ताजा मामले सामने आए, जिससे शहर में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ कर 1196 हो गई है. स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय की खबरों के मुताबिक दिल्ली में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या छह हो गई है और बुधवार तक 1093 लोग इस बीमारी से प्रभावित थे. अधिकारी ने बताया, 'दिल्ली स्वाइन फ्लू की चपेट में है. आज 103 नए मामले दर्ज किए गए हैं.' खबरों के अनुसार दिल्ली में जिन छह लोगों की मौत हुई है उनमें से एक व्यक्ति दिल्ली का रहने वाला था जबकि पांच अन्य दिल्ली से बाहर के थे. वहीं राजस्थान में स्वाइन फ्लू से 1 जनवरी 2019 से 6 फरवरी 2019 तक 91 लोगों की मौत हो गई है. जोधपुर जिले में सबसे ज्यादा 26 मौत हुई हैं. कुल 12,279 लोगों की जांच की गई और 2606 लोगों में यह पॉजिटिव पाया गया है. कैसे फैलता है स्वाइन फ्लू? दरअसल ये एक संक्रमण है, जो इंफ्लुएंजा ए वायरस के कारण फैलता है. ये वायरस सुअरों में पाया जाता है. इंसानों में ये संक्रामक बीमारी काफी तेजी से फैलती है. अगर सावधानी न बरती जाए, तो ये काफी गंभीर भी हो सकती है. स्वाइन फ्लू का खतरा अधिकतर ठंड और बरसात में रहता है क्योंकि ये बीमारी नमी के चलते तेजी से फैलती है. स्वाइन के साथ सबसे बड़ी समस्या ये है कि इसके लक्षण पहली नजर में सामान्य सर्दी-जुकाम लगने जैसे होते हैं. इसमें तेज बुखार, जुकाम, छींक जैसी स्थिति होती है. लेकिन परेशानी ज्यादा बढ़ने पर उल्टी-दस्त भी लग सकते हैं. साथ ही मरीज के मांसपेशियों में दर्द, जकड़न, सिर और गले में दर्द की शिकायत रहती है. भूख नहीं लगती और अनिद्रा की समस्या पैदा हो जाती है. स्वाइन फ्लू की समस्या लगने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. हालांकि, अभी तक स्वाइन की वैक्सीन नहीं बनी है, लेकिन इसमें एंटीवायरल दवाइयां काफी मदद करती हैं. इसमें लक्षण दिखाई देने के दो दिनों के भीतर एंटीवायरल दवाइयां ले लेनी चाहिए. इसका अच्छा उपचार डॉक्टर के दिशा-निर्देश में इलाज करवाना ही है. (एजेंसी इनपुट के साथ) ये भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: सत्यजीत रे ने क्यों कह दिया था- अपने काम से कभी खुश नहीं होंगे बिरजू महाराज ये भी पढ़ें: सच मानिए, मुहब्बत के लिए कोई गुंजाइश नहीं बची है

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TGpwv2

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S