दिल्ली में मौसम का मिजाज गुरुवार को एक बार फिर बदल चुका है. इस बार भी इसका सबसे ज्यादा असर याचायात पर पड़ा है. गुरुवार को कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण दिल्ली आने वाली 10 ट्रेने लेट हैं. इससे यात्रियों काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इससे पहेल मंगलवार को भी घने कोहरे की वजह से करीब 17 ट्रेने लेट थी. 10 trains towards Delhi running late today due to low visibility conditions. (file pic) pic.twitter.com/3SfraqfZ4K — ANI (@ANI) February 14, 2019 इसके अलावा फ्लाइट्स से सफर करने वाले यात्रियों मुश्किलें खड़ी हो रही है. दरअसल गुरुवार और शुक्रवार को मौसम विभाग तेज हवाओं के साथ-साथ बारिश होने की आशंका भी जताई है. ऐसे में फ्लाइट्स के समय में भी बदलाव किया जा सकता है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक खराब मौसम का और अन्य समस्याओं का हावाला देते हुए indigo ने बुधवार को 49 फ्लाइट कैंसल की थी. दिल्ली में गुरुवार सुबह से ही काफी तेज बारिश हुई. इसेक बाद अब राजधानी में फिर से तापमान गिर गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि आज आंधी के साथ-साथ ओले भी गिर सकते हैं. पिछले हफ्ते भी दिल्ली-एनसीआर में भारी ओलावृष्टि हुई था, जिसके बाद कई इलाकों का नजारा ही बदल गया था. मौसम विभाग का अनुमान है कि दिल्ली के अलावा एनसीआर में भी ओले गिर सकते हैं. बताया गया है कि 13 फरवरी से 15 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Eb8i3D
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Eb8i3D
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें