सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

10 रुपए की साड़ी खरीदने के चक्कर में हैदराबाद के मॉल में मची भगदड़, कई लोग घायल

क्या आपने कभी 10 रुपए में साड़ी खरीदी है? सुनने में यह थोड़ा अजीब लग रहा होगा लेकिन हैदराबाद के एक मॉल में ऐसा हुआ है और इस साड़ी को खरीदने के चक्कर में कई लोगों को हॉस्पिटल भी जाना पड़ा. एनडीटीवी के मुताबिक हैदराबाद के सिद्दीपेट के शॉपिंग मॉल में 10 रुपए की साड़ी के चक्कर में भगदड़ मच गई. इस मॉल में 10 रुपए में साड़ी बेची जा रही थी जिसकी वजह से भीड़ उत्साहित हो गई और महिलाओं की भारी संख्या साड़ी लेने के लिए जमा हो गई. सबसे पहले साड़ी लेने के चक्कर में महिलाओं के बीच अफरा तफरी का माहौल हो गया और भगदड़ जैसे हालात पैदा हो गए. एएनआई के मुताबिक सीएमआर शॉपिंग मॉल ने एक विज्ञापन जारी किया था जिसे देखकर लोगों की भीड़ बढ़ गई. भगदड़ की वजह से कई लोगों को चोट भी लगी और इस मौके का फायदा उठाते हुए कई लोगों ने हाथ भी साफ कर दिया. एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि भगदड़ के दौरान उसकी पांच तोले की सोने की चेन, 6 हजार रुपए नकद और डेबिट कार्ड गायब हो गया. हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. ये भी पढ़ें: Pulwama Attack का राज खोलेगी लाल Eeco कार और JeM को ना कह चुका युवक ये भी पढ़ें: पुलवामा अटैक: अफगान War Veteran ने फिदायीन आतंकी को दी थी ट्रेनिंग, दिसंबर में घुसपैठ कर हुआ था दाखिल

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GKQUnT

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S