उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में कुंभ में संगम में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव डूब गई. प्राप्त जानकारी के अनुसार इस नौका में 12 लोग सवार थे. हालांकि मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. इस काम में गोताखोरों ने भी उनकी मदद की. अपर पुलिस अधीक्षक (अस्थापना) कुंभ मेला नीरज पाण्डेय ने बताया कि शनिवार सुबह संगम में स्नान के लिए जा रहे श्रद्धालुओं की नाव का संतुलन बिगड़ गया. नाव डगमगाने लगी और वो धारा के बीच पलट गई. बचाए गए सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए कुंभ क्षेत्र स्थित केंद्रीय अस्पताल भेजा गया है. बता दें कि इससे पहले भी इस कुंभ मेले में दो हादसे हो चुके हैं. हालांकि इन दोनों में कोई हताहत नहीं हुआ। 4 फरवरी को मौनी अमवस्या के स्नान के मौके पर पुलिस-प्रशासन के सामने भीड़ को मैनेज करने की असली चुनौती होगी।
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2HLyMfz
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2HLyMfz
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें