सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमला: जम्मू में हिंसा से 12 घायल, लगा कर्फ्यू

जम्मू में आतंकी हमले के बाद हुई हिंसा के कारण कर्फ्यू लगा दिया गया है. हिंसा में 12 लोग घायल हो गए और दर्जनों से ज्यादा वाहनों पर अटैक करते हुए भीड़ ने बंद का ऐलान कर दिया. ये हिंसा पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद हुई, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे. जम्मू में इस स्थिति को काबू में करने के लिए और लॉ एंड ऑर्डर को बनाए रखने के लिए सेना की मदद ली गई है. अधिकारियों ने बताया कि सेना ने लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति बनाए रखने में प्रशासन की मदद करने का अनुरोध किया. साथ ही फ्लैग मार्च किया. अधिकारियों का कहना है कि साम्प्रदायिक हिंसा की आशंका के चलते कर्फ्यू लगाया गया है. लाउडस्पीकर के जरिए कर्फ्यू लागू होने की घोषणा के बाद भी प्रदर्शनकारी लौटे नहीं, वहीं पुराने शहर में भी भीड़ देखी गई. जम्मू के पुलिस उपायुक्त रमेश कुमार ने कहा, 'हमने एहतियाती कदम के तौर पर जम्मू शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया है.' अधिकारियों के मुताबिक जम्मू शहर पूरी तरह बंद है और सड़कों पर कोई वाहन नहीं है. सभी दुकानें और बाजार बंद हैं. जम्मू शहर में ज्यूल चौक, पुरानी मंडी, रेहारी, शक्तिनगर, पक्का डंगा, जानीपुर, गांधीनगर और बक्शीनगर समेत दर्जनों स्थानों पर लोगों ने पाकिस्तान के विरोध में सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किए. रिपोर्ट्स के मुताबिक गुज्जर नगर इलाके में झड़पें हुई और पथराव के कारण कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हुए. हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी झड़प होने से रोक दी. पाकिस्तान विरोधी आतंकवादी विरोधी नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने कई सड़कों पर टायर फूंके. प्रदर्शनकारियों ने बदले की मांग करते हुए सड़कों को जाम कर दिया.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GMaRuj

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S