सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कुंभ के आगाज से मौनी अमावस्या तक, साढ़े 12 करोड़ लोग लगा चुके हैं संगम में डुबकी

आस्था के सबसे बड़े समागम के तौर पर प्रचलित कुंभ मेले को अभी महीना भर भी पूरा नहीं हुआ है और इस दौरान साढ़े 12 करोड़ लोग पवित्र स्नान कर चुके हैं. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगने वाले इस मेले का आगाज मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी से हुआ था और यह मेला 4 मार्च तक चलेगा. Since January 14 Makar Sakranti, approximately 12.5 crore people have taken the holy dip in #KumbhMela2019 pic.twitter.com/WopEmHmHqw — ANI UP (@ANINewsUP) February 4, 2019 न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक 14 जनवरी मकर संक्रांति से आज यानी सोमवार तक करीब साढ़े 12 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई है. मेले के खत्म होने में अभी महीने भर का समय बाकी है. ऐसे में करीब इतने ही और श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. छह साल में एक बार आने वाले इस पावन पर्व पर कई नामी शख्सियों ने भी पवित्र स्नान किया है. संगम में कई केंद्रिय मंत्रियों समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी डुबकी लगाई है. सोमवार को मौनी अमावस्या थी. जिसके चलते कुंभ मेले में दूसरे शाही स्नान का भी आयोजन हुआ. पहला शाही स्नान मकर संक्रांति के दिन हुआ था. अधिकारियों का कहना है कि मौनी अमावस्या वाले दिन शाम छह बजे तक ही एक करोड़ श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GnIC58

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S