सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माल्या के प्रत्यर्पण आदेश पर गृह सचिव ने किया हस्ताक्षर, अपील करने के लिए अभी 14 दिन

विजय माल्या को भारत भेजने को लेकर ब्रिटेन के गृह मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. प्रत्यर्पण मामले में सोमवार को यूनाइटेड किंगडम होम ऑफिस ने कहा है कि माल्या के प्रत्यर्पण आदेश पर गृह सचिव ने औपचारिक रूप से हस्ताक्षर कर दिए हैं. माल्या औपचारिक रूप से ब्रिटेन हाईकोर्ट में अपनी अपील प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं. माल्या के पास अपील करने के लिए अभी 14 दिन हैं.  Vijay Mallya has 14 days from today to apply for leave to appeal https://t.co/hsNsD8ZAip — ANI (@ANI) February 4, 2019 बता दें कि ईडी ने 62 साल के विजय माल्या को भगोड़ा घोषित कर रखा है. वो पिछले कुछ वर्षों से ब्रिटेन में निर्वासित रह रहा है और फिलहाल जमानत पर बाहर है. लंदन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट ने पिछले दिनों उसके प्रत्यर्पण के लिए मंजूरी दी थी. विजय माल्या पर बैकों का कितना है कर्ज? शराब कारोबारी विजय माल्या पर देश के बैंकों का लगभग 9400 करोड़ रुपए कर्ज है. उसके खिलाफ 17 बैंकों के कंसोर्शियम ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. माल्या की तरफ से कहा गया है कि तेल (एटीएफ) के दाम बढ़ने, ज्यादा टैक्स और खराब इंजन के चलते उनकी किंगफिशर एयरलाइन्स को 6,107 करोड़ का घाटा उठाना पड़ा था. हालांकि वो अभी करीब 1800 करोड़ रुपए के विलफुल डिफॉल्टर हैं. बाकी बैंक अब भी माल्या के खिलाफ कोर्ट नहीं गए हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2UyTpNE

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S