सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

14 घंटे की पूछताछ के बाद आज फिर रॉबर्ट वाड्रा की ईडी में होगी पेशी, नए सवालों के देनें होंगे जवाब

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी के बिजनेस मैन पति रॉबर्ट वाड्रा से अब तक करीब 14 घंटे की पूछताछ की जा चुकी है. अब इसके बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) शनिवार यानी आज भी उनसे पूछताछ कर सकती है. वाड्रा पर आरोप है कि उन्होंने विदेश में अवैध रूप से संपत्ति खरीदने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग की थी. इससे पहले ईडी ने बीते बुधवार और गुरुवार को लगातार दो दिनों तक वाड्रा से पूछताछ की थी. न्यूज 18 की खबर के अनुसार मध्य दिल्ली के जामनगर हाउस स्थित ईडी ऑफिस में पहले दिन वाड्रा से करीब साढ़े 5 घंटे और दूसरे दिन यानी गुरुवार को 9 घंटे तक पूछताछ हुई थी. इस दौरान उनकी पत्नी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी उनके साथ खड़ी दिखीं और उन्हें ले जाने के लिए अपनी कार से ईडी ऑफिस पहुंची थीं. ब्रिटेन में अचल संपत्तियां खरीदने के संबंध में कई सवाल पूछे जाने थे वहीं आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि वाड्रा को गुरुवार को जांच में फिर से इसलिए शामिल होना पड़ा था क्योंकि उनसे ब्रिटेन में अचल संपत्तियां खरीदने के संबंध में कई सवाल पूछे जाने थे. सूत्रों की मानें तो इस दौरान वाड्रा के सामने वह दस्तावेज रखे गए जो एजेंसी ने मामले की जांच के दौरान हासिल या जब्त किया था. इसमें फरार रक्षा डीलर संजय भंडारी से जुड़े दस्तावेज भी शामिल हैं. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा ने इस मामले के जांच अधिकारी के साथ सभी दस्तावेज साझा किए और कहा कि जब उन्हें और दस्तावेज प्राप्त होंगे तो वह भी सौंप दिए जाएंगे. वहीं वाड्रा की ओर से मौजूद वकील ने बीते बुधवार की रात कहा कि वाड्रा ने उनसे पूछे गए हर सवाल का जवाब दिया था. वाड्रा ने अवैध विदेशी संपत्ति से जुड़े आरोपों से इनकार किया है बता दें कि यह मामला लंदन में 12 ब्रायनस्टन स्क्वायर पर 19 लाख पाउंड की संपत्ति की खरीद में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप से जुड़ा है. यह संपत्ति रॉबर्ट वाड्रा की है. इस जांच एजेंसी ने अदालत से यह भी कहा था कि उसे लंदन की कई नई संपत्तियों के बारे में सूचना मिली है जो वाड्रा की हैं. उनमें 50 और 40 लाख ब्रिटिश पाउंड के दो घर तथा छह अन्य फ्लैट एवं अन्य संपत्तियां हैं. हालांकि वाड्रा ने अवैध विदेशी संपत्ति से जुड़े आरोपों से इनकार किया है और आरोप लगाया है कि राजनीतिक हित साधने के लिए उन्हें परेशान किया जा रहा है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2HZdqvv

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S