सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्थान गु्र्जर आरक्षण: रेलवे ट्रैक पर उतरे आंदोलनकारी, चार ट्रेनों का रूट बदला, 14 कैंसल

राजस्थान में गुर्जरों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर एक बार फिर आंदोलन कर रहे हैं. गुर्जर राज्य में रेल रोको आंदोलन कर रहे हैं. 8 फरवरी से शुरू हुए इस आंदोलन में अगुवा नेता कर्नल किरोड़ी लाल बैंसला भी पटरी पर बैठ गए हैं. शनिवार को भी राज्य में जगह-जगह पर ट्रेनें रोकी गई हैं और रास्ता ब्लॉक किया गया है. इसके चलते चार ट्रेनों का रूट डायवर्ट करना पड़ा है और 14 ट्रेनें कैंसल करनी पड़ी हैं. #UPDATE: 4 trains diverted and 14 cancelled between Sawai Madhopur to Bayana section-Nimoda to Malarna block section in Kota Division of Western Central Railway due to the ongoing reservation movement by the members of Gujjar community in Rajasthan. — ANI (@ANI) February 9, 2019 न्यूज18 हिंदी की रिपोर्ट के अनुसार, कर्नल बैंसला के आह्वान के बाद भरतपुर, कोटा और सवाई माधोपुर के साथ कई अन्य जगहों पर भी ट्रेनें रोकी गई हैं. साथ ही गुर्जरों ने सवाई माधोपुर में अवध एक्सप्रेस और भरतपुर के बयाना में चंडीगढ़ कोच्चि ट्रेन रोक दी. गुर्जरों के लिए पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग को फिर उठाते हुए शुक्रवार को गुर्जर समाज के पंचों के बीच हुई महापंचायत में रेल रोको आंदोलन की घोषणा की गई थी. कर्नल बैंसला ने कहा था कि जबतक गुर्जरों की मांग पूरी नहीं की जाती, तब तक ये समाज रेलवे की पटरियों पर बैठेगा. उधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुर्जर समाज से शांति बनाए रखने की अपील की है. सरकार ने तीन मंत्रियों की एक कमेटी का गठन भी कर दिया है. पिछले एक दशक से भी अधिक समय से राजस्थान गुर्जर आरक्षण आंदोलन की आग में झुलसता रहा है.  गुर्जर समाज सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए गुर्जर, रायका-रेबारी, गडिया लुहार, बंजारा और गडरिया समाज के लोगों को पांच प्रतिशत आरक्षण की मांग कर रहा है. वर्तमान में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण के अतिरिक्त 50 प्रतिशत की कानूनी सीमा में गुर्जर को अति पिछड़ा श्रेणी के तहत एक प्रतिशत अलग से आरक्षण मिल रहा है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MVfkMo

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S