सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सर्वे में खुलासा, देश में 16 करोड़ लोग कर रहे हैं शराब का सेवन

देश में शराबबंदी को लेकर कई जगह कानून लाने की बात की जाती है तो कहीं पर शराबबंदी लागू भी है. हालांकि इसके बावजूद देश में करोड़ों लोग शराब का सेवन करते हैं. एक आंकड़े के मुताबिक देश में करीब 16 करोड़ लोग शराब का सेवन कर रहे हैं. ऑल इंडिया रेडियो के मुताबिक केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने कहा है कि देश में करीब 16 करोड़ लोग शराब का सेवन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि ये आंकड़ा उनके मंत्रालय और एम्स के नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर के सहयोग से किए सर्वे में सामने आया है. उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण के दौरान देश के 186 जिलों में दो लाख से अधिक घरों का दौरा किया गया. सर्वे 15 साल के अंतराल के बाद किया गया था. मंत्री ने कहा कि इस सर्वे का प्राथमिक उद्देश्य प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में एल्कोहल के उपयोग की सीमा और पैटर्न का आकलन करना था. सर्वे के मुताबित शराब निर्भरता वाले 38 में से केवल एक व्यक्ति को कोई उपचार मिल पाता है. सर्व में कहा गया है कि लगभग पांच में से एक शराब पीने वाले को तत्काल उपचार की आवश्यकता होती है. सर्वेक्षण में यह भी पता चला कि पिछले 12 महीनों के भीतर तीन करोड़ से अधिक लोगों ने भांग उत्पादों का उपयोग किया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2EeFQO0

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S