सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ठंड से बढ़ी लोगों की परेशानी, दिल्ली आ रही 18 ट्रेनें लेट

उत्तर भारत में ठंड की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. कोहरे की वजह से सबसे ज्यादा असर यातायात पर पड़ रहा है. मंगलवार को भी कोहरे के चलते उत्तर भारत के कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम रही. विजिबिलिट कम होने के कारण दिल्ली आर रही करीब 18 ट्रेनें लेट चल रही हैं. 18 trains towards Delhi running late today due to fog/low visibility. (file pic) pic.twitter.com/ni24iReJLy — ANI (@ANI) February 12, 2019 इससे पहले सोमवार को भी कोहरे के चलते करीब 17 ट्रेने लेट थी. पिछले कई दिनों से उत्तर भारत पर कोहरे की चादर लिपटी हुई है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवरा को मौसम सर्द बना रहा और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विज्ञान विभाग ने दिनभर आंशिक रूप से बादलों के साथ ही धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना जताई थी. न्यूनतम तापमान रविवार को छह डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है. इसके साथ ही मंगलवार को आसमान में हल्के बाद छाए रहने की संभावना जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक वेसटर्न डिस्टर्बेंस की वजह से दिल्ली NCR में मौसम में बदलाव आ सकता है और इसका असर आसपास के राज्यों पर भी पड़ सकता है. (भाषा से इनपुट)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2BwnWEF

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S