सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा: 18 घंटे चली मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, एक मेजर समेत चार जवान शहीद

पुलवामा में रविवार देर रात से शुरू हुई मुठभेड़ करीब 18 घंटे तक चलने के बाद खत्म हो गई है. इस मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है. वहीं इस मुठभेड़ में सेना के एक अफ्सर और तीन जवान भी शहीद हो गए. सोमवार शाम तक चलने वाली इस मुठभेड़ में आतंकियों के साथ गोलीबारी में कई वरिष्ठ अधिकारियों को भी चोटें आई हैं. इस मुठभेड़ में साउथ कश्मीर रेंज के DIG, राष्ट्रीय राइफल के ब्रिगेडियर, एक मेजर और एक लेफ्टिनेंट कर्नल भी जख्मी हुए. उन्हें आतंकियों के साथ क्रॉस फायरिंग में गोलियां लगीं. इसके बाद उन्हें उपचार के लिए मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया. उनकी स्थिति फिलहाल सामान्य है. #UPDATE A Lieutenant colonel and a Captain have also been injured in the Pulwama encounter, they are being provided medical care. https://t.co/lcZ6iHNMW3 — ANI (@ANI) February 18, 2019 इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने पुलवामा आतंकी हमले के कथित मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर अब्दुल गाजी राशिद उर्फ कामरान और जैश के एक और कमांडर हिलाल अहमद को मार गिराया गया है. तीसरे आतंकी की पहचान की जा रही है. सुरक्षा बलों ने इसे बड़ी जीत बताया है. गौरतलब है कि 14 फरवरी को पुलवामा में CRPF के जवानों पर आतंकियों के आत्मघाती हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले के बाद से ही सुरक्षा बल घाटी में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. रविवार देर शाम जब वह पुलवामा में सर्च ऑपरेशन कर रहे थे. तभी आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. और यह मुठभेड़ करीब 18 घंटों तक चली.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Sb2ElA

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S