मध्य प्रदेश पुलिस के डीजीपी रह चुके ऋषि कुमार शुक्ला सीबीआई के नए निदेशक बनाए गए हैं. शुक्ला 1983 बैच के आईपीएस अधिकारी है. शनिवार को कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमेटी ने आईपीएस ऋषि कुमार शुक्ला को दो साल के लिए सीबीआई प्रमुख के पद पर नियुक्त किया है. वह तत्काल प्रभार से इस पद की जिम्मेदार संभालेंगे. 10 जनवरी से खाली पड़े इस पद पर नियुक्त होने वाले ऋषि कुमार शुक्ला के चयन का सेलेक्ट कमेटी के सदस्य मल्लिकार्जुन खड़गे ने विरोध किया था. न्यूज18 की खबर के मुताबिक कांग्रेस पार्टी के नेता की पहली पसंद 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी जावीद अहमद थे. IPS Rishi Kumar Shukla has been appointed as the new Director, Central Bureau of Investigation (CBI) pic.twitter.com/uaT7gN6Nij — ANI (@ANI) February 2, 2019 पिछले दिनों सीबीआई के डायरेक्टर आलोक वर्मा और वरिष्ठ अधिकारी राकेश अस्थाना के बीच विवाद के बाद दोनों अधिकारियों को छुट्टी पर भेज दिया गया था. इसके बाद सरकार के इस फैसले को आलोक वर्मा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. कोर्ट ने सरकार के फैसले को पलटते हुए वर्मा को सीबीआई डायरेक्टर नियुक्त किया था. वर्मा की नियुक्ति के चंद घंटों के भीतर उनका ट्रांसफर कर दिया गया. इस फैसले से नाराज वर्मा ने इस्तीफा दे दिया था. तभी से सीबीआई प्रमुख का यह पद खाली पड़ा था.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2t1qztN
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2t1qztN
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें