सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दिनकर गुप्‍ता बने पंजाब के नए डीजीपी, 1987 बैच के हैं आइपीएस अधिकारी

पंजाब सरकार ने वरिष्‍ठ आइपीएस अफसर दिनकर गुप्ता को पंजाब का नया डीजीपी नियुक्‍त किया है. दिनकर गुप्‍ता 1987 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं. उनको सुरेश अरोड़ा के स्‍थान पर नियुक्‍त किया गया है. बता दें कि सुरेश अरोड़ा ने एक्‍सटेंशन लेने से इनकार कर दिया था. दिनकर गुप्‍ता को डीजीपी बनाने की घोषणा खुद मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने की है. इस मौके पर सुरेश अरोड़ा और अन्‍य अधिकारी भी मौजूद थे. Dinkar Gupta (on extreme right) a 1987 batch officer of the Indian Police Service, has been appointed as the Director General of the Punjab Police. pic.twitter.com/8PhbiAom9x — ANI (@ANI) February 7, 2019 संघ लोकसभा आयोग से तीन नामों का पैनल भेजा गया था दिनकर गुप्‍ता ने डीजीपी बनने की इस रेस में सामंत गोयल और मोहम्‍मद मुस्‍तफा को पछाड़ दिया. सामंत गोयल के रिटायरमेंट में दो साल से कम का समय है. वहीं मोहम्मद मुस्तफा की पत्‍नी कैप्‍टन अमरिंदर सिंह सरकार में मंत्री हैं. सूत्रों की मानें तो पहले पंजाब सरकार के पास संघ लोकसभा आयोग से तीन नामों का पैनल भेजा गया था. इसमें पहले नंबर पर सामंत गोयल का नाम था. दूसरे नंबर पर 1986 बैच के मोहम्मद मुस्‍तफा का नाम था. तीसरे नंबर पर दिनकर गुप्‍ता का नाम था. दिनकर गुप्ता अभी पंजाब पुलिस (इंटेलिजेंस) के डीजीपी थे प्राप्त जानकारी के अनुसार, इसके बाद यूपीएससी से संशोधित सूची पंजाब सरकार से आई और इसमें से मोहम्‍मद मुस्‍तफा का नाम हटा दिया गया था. इसके बाद तय हो गया कि दिनकर गुप्‍ता पंजाब के नए डीजीपी होंगे. दिनकर गुप्ता अभी पंजाब पुलिस (इंटेलिजेंस) के डीजीपी थे. इसमें पंजाब स्टेट इंटेलिजेंस विंग, स्टेट एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) और ऑर्गनाइज्ड क्राइम कंट्रोल यूनिट (OCCU) की सीधी निगरानी शामिल थी. 2004 तक डीआइजी (जालंधर रेंज) के रूप में भी काम किया दिनकर गुप्ता को 26 अप्रैल 2018 को केंद्र में अतिरिक्त महानिदेशक स्तर के पद पर नियुक्ति के लिए सूचीबद्ध किया गया था. उन्होंने पंजाब में आतंकवादी चरण के दौरान साल से अधिक समय तक लुधियाना, जालंधर और होशियारपुर जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (जिला पुलिस प्रमुख) के रूप में कार्य किया है. उन्होंने 2004 तक डीआइजी (जालंधर रेंज), डीआइजी (लुधियाना रेंज), डीआइजी (काउंटर-इंटेलिजेंस) और डीआइजी (इंटेलिजेंस) के रूप में भी काम किया.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2Gb8x0w

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S