सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

2019 में पहली बार वोट देने जा रहे 70 प्रतिशत युवा चाहते हैं नौकरी...कौन सुनेगा इनकी?

लोकसभा चुनाव होने वाले हैं ऐसे में सभी पार्टियां नए मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में हैं. आम चुनाव में 100 दिनों से भी कम समय बचा है और 13 करोड़ नए मतदाता इस बार चुनाव में पहली बार वोट डालेंगे. इस बार मुद्दों को जानने YouGov India और फ़र्स्टपोस्ट 18 से 21 साल के युवाओं के पास गया. पूरे देश में किए गए इस सर्वे में सबसे ज्यादा युवाओं ने नौकरियों और महिला सुरक्षा के बारे में बात की. तीन में से दो या इस उम्र के 67 प्रतिशत युवाओं ने कहा कि अगली सरकार से उनकी मांग नौकरियों के नए अवसर देने की है और सबसे ज्यादा महिलाओं करीब 72 प्रतिशत ने भी यही मांग की है. महिलाओं के लिए महिला सुरक्षा भी बड़ा मुद्दा है. नौकरियों की कमी के बीच युवाओं की यह मांग नरेंद्र मोदी सरकार को परेशान कर सकती है. NSSO रिपोर्ट के मुताबिक, 2017-18 के दौरान पिछले 45 साल में सबसे ज्यादा 6.1 प्रतिशत बेरोजगारी दर थी. यह रिपोर्ट लीक हुई थी. NSSO के दो मेंबर ने सरकार पर इस रिपोर्ट को रुकवाने का आरोप लगाया था. बेहतर शिक्षा व्यवस्था, भ्रष्टाचार और धार्मिक हिंसा... कुछ मांग भी युवाओं द्वारा की गई हैं. 57 प्रतिशत युवाओं ने राजनीति में रुचि व्यक्त की है, वहीं इस मामले में महिला की संख्या 44 प्रतिशत है. (तस्वीर प्रतीकात्मक है)

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2HXAcUt

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S