सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

केरल : नाबालिग से रेप मामले में पादरी को मिली 20 साल की सजा

केरल के कोट्टियूर में एक नाबालिग लड़की के रेप से जुड़े मामले में आरोपी कैथलिक चर्च के फादर रॉबिन वडक्कनचेरी को जिला सेसन कोर्ट ने 20 साल की सजा निर्धारित की है. थालास्सेरी स्थित इस कोर्ट में पॉक्सो के मामलों की सुनवाई होती है. न्यूज 18 के अनुसार इस मामले में आरोपी फादर के अलावा 6 अन्य लोग भी शमिल थे. जिन्हें बरी कर दिया गया. कोट्टियूर में सेंट सेबेस्टियन पैरिश चर्च के फादर वडक्कनचेरी को बीते 28 फरवरी, 2017 को गिरफ्तार किया गया था. आरोपी ने 16 साल की लड़की के साथ साल 2016 में रेप को अंजाम दिया था. यह पूरा मामला तब सामने आया जब फरवरी के दूसरे सप्ताह में थोककिलंगडी के क्राइस्टू राज अस्पताल में रेप पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया. और फिर बच्चे को वायनाड स्थित एक चर्च के तहत एक चाइल्डकेयर में शिफ्ट कराने की बात लीक हो गई. इसी के तुरंत बाद पेरावूर पुलिस ने 28 फरवरी, 2017 में वडक्कनचेरी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं अन्य लोगों की गिरफ्तारी मार्च में हुई. 1 अगस्त को, सुप्रीम कोर्ट ने सिस्टर टेसी जोस(स्त्री रोग विशेषज्ञ), एंसी मैथ्यू और बाल रोग विशेषज्ञ हैदर अली पर चल रहे मुकदमे को रोक दिया था. हालांकि, उसी साल अगस्त में लड़की और उसके माता-पिता अपने बयान से पलट गए. लड़की ने अदालत को बताया कि वह घटना के समय बालिग थी और संबंध सहमति से बनाया गया था. उसके बाद, अदालत ने उसे 'बयान से मुकर जाने' वाला घोषित कर दिया. इस मामले की सुनवाई दिसंबर 2018 में पूरी हो गई थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2BE5HNM

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S