सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भीमा कोरेगांव: आनंद तेलतुंबड़े के मामले में सुनवाई 22 फरवरी तक टली

भीमा कोरेगांव हिंसा मामले के दोनों आरोपी वरवर राव और सुरेंद्र गडलिंग को यरवदा जेल वापस भेजा जाएगा. अहेरी कोर्ट ने उन्हें न्यायिक रिमांड में रखा है. वहीं आनंद तेलतुंबड़े से जुड़े मामले में सुनवाई 22 फरवरी तक के लिए टाल दी गई है. Maharashtra: Varavara Rao and Surendra Gadling, both accused in Bhima Koregaon case, to be sent back to Yerawada Jail. Aheri Court has placed them under judicial remand. — ANI (@ANI) February 11, 2019 वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने भीमा कोरेगांव मामले के एक आरोपी कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबड़े से जुड़े मामले में सुनवाई 22 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी है. बॉम्बे हाई कोर्ट का कहना है कि आनंद की गिरफ्तारी की हालात में उन्हें एक लाख के बांड पर छोड़ दिया जाना चाहिए. वहीं कोर्ट ने कहा कि जांच और पूछताछ के लिए आनंद को 14 और 18 फरवरी को पुणे पुलिस के सामने पेश होना होगा. Bombay High Court says, "In case Anand Teltumbde is arrested by Pune Police, he should be released on the bond of Rs 1 lakh with one or more surety." Also, he has to appear before Pune Police on 14&18 Feb for investigation. https://t.co/9UQ9JIcgjz — ANI (@ANI) February 11, 2019 दरअसल, पुणे पुलिस के जरिए एल्गार परिषद और माओवादी से संबंध के मामले में दलित शिक्षाविद् (स्कॉलर) आनंद तेलतुंबडे को हाल ही में गिरफ्तार किया था. ‘गोवा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट’ के प्रोफेसर आनंद तेलतुंबडे को मुंबई हवाई-अड्डे से गिरफ्तार किया. इससे एक दिन पहले पुणे की एक विशेष अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SsWTVg

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S