सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जारी है सर्दी का सितम, घने कोहरे की वजह से 24 ट्रेनें लेट

राजधानी दिल्ली के कई इलाके में मंगलवार की सुबह धुंध की चादर में लिपटे नजर आए. कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी काफी कम रही. आमतौर पर ये नजारा जनवरी के महीने में देखने को मिलता है. लेकिन इस बार फरवरी के महीने भी ठंड का सितम जारी है. घने कोहरे की वजह से यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है. खासकर ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को काफी दिक्कत हो रही है. मंगलवार को उत्तर रेलवे की 24 ट्रेन लेट चल रही हैं. 24 trains of Northern Railway running late due to fog. (File pic) pic.twitter.com/PWkHJSkUHl — ANI (@ANI) February 5, 2019 इसके अलावा सुबह ऑफिस जाने वाले लोगों को भी मुश्किल हो रही है. इससे पहले सोमवार को भी मौसम का यही हाल था. घने कोहरे की वजह से सोमवार सुबह विजिबिलिटी काफी कम थी. कई फ्लाइट्स भी देरी से चली थीं. वहीं दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 27 ट्रेनें लेट थीं. इसके अलावा फॉग के कारण दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में जाम की स्थिति पैदा हो गई थी. घने कोहरे में गाड़ी चला पाना मुश्किल हो रहा था. इस दौरान एक बड़ा हादसा हो गया था. घने कोहरे के कारण ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर दादरी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह आठ वाहन आपस में टकरा गए जिससे 14 लोग घायल हो गए.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2S9txv6

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S