सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उरी में सेना के कैंप पर फायरिंग, 2 संदिग्ध आतंकी देखे गए

जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के कैंप के पास फायरिंग हुई है. आतंकियों ने उरी के मोहरा में स्थित सेना के कैंप को निशाना बनाने का प्रयास किया, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया. इस हमले के बाद सेना ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है. कैंप के पास दो संदिग्धों को देखा गया है. J&K: Visuals from Rajarwani, Uri where suspicious movement was detected around camp of Army Artillery unit last night following which a security personnel opened fire. Area cordoned off&is being searched by Police&Army. 2 ppl being examined.(Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/S9oEgVnawZ — ANI (@ANI) February 11, 2019 गार्ड्स ने सोमवार सुबह के तीन बजे सेना के कैंप की बाउंड्री वॉल के पास कुछ संदिग्धों का मूवमेंट देखा था. जिसके बाद उन्होंने संदिग्धों पर फायरिंग शुरू कर दी. वहीं पुलिस का कहना है कि इस घटना में संदिग्ध घायल जरूर हो सकते हैं. लेकिन फिलहाल किसी भी संदिग्ध का शव नहीं मिला है. सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया है और आतंकियों को पकड़ने के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. आपको बता दें कि उरी के इसी कैंप में 2016 में भी हमला हुआ था. जिसके बाद भारतीय सेना ने सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए एलओसी पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में घुसकर आतंकियों के ट्रेनिंग कैंप को निशाना बनाया था और कई आतंकी मार गिराए थे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RSeTn9

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S