उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब के सेवन से हुई मौतों को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं बताया है. साथ ही उन्होंने पीड़ित लोगों को सहायता राशि देकर आश्वासन दिया है कि इन घटनाओं की जांच की जाएगी. शनिवार को मीडिया से बातचीत में योगी ने कहा, 'मैंने इस घटना पर उत्तराखंड के सीएम से भी बातचीत की है. इस मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.' मालूम हो कि जहरीली शराब के सेवन से इन दो राज्यों के कई लोगों की मौत हुई है. जांच के आदेश देने के साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले को लेकर भी समाजवादी पार्टी पर हमला किया है. उनका कहना है, 'इस प्रकार की घटना पूर्व में भी हुई थीं, जिसमें कई बार समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता शामिल थे.' मृतकों और पीड़ितों को सहायता राशि देगी सरकार योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को सहायता राशि देने का भी ऐलान किया है. योगी ने घोषणा की है कि सरकार इस घटना में मारे गए लोगों को दो-दो लाख रुपए सहायता राशि देगी. वहीं गंभीर रूप से जख्मी लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी. CM Yogi Adityanath: These types of incident happened in the past also, where many a times SP workers were involved. Govt has announced Rs. 2 lakhs each to the kin of the deceased and Rs.50,000 each to those who are under treatment as compensation. https://t.co/D06Ykl4Eep — ANI UP (@ANINewsUP) February 9, 2019 गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शनिवार को घटना के शिकार हुए लोगों को सहायता राशि दिए जाने का ऐलान किया था. रावत ने भी घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो लाख और जिनकी स्थिति गंभीर है उनके परिजनों को 50 हजार रुपए देने का ऐलान किया था.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GlVqK6
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GlVqK6
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें