सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हैदराबाद: सर्जन ने मरीज के पेट में ही छोड़ दी चिमटी, 2 महीने बाद चला पता

हैदराबाद स्थित निजाम इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है. अस्पताल में सर्जन द्वारा एक ऑपरेशन के बाद महिला के पेट में चिमटी छोड़ दिए जाने का मामला सामने आया है. मंगलहाट निवासी 33 वर्षीय माहेश्वरी चौधरी ने पेट में असहनीय दर्द की शिकायत की. इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और और एक्स रे के बाद पता चला कि उनके पेट में चिमटी छूट गयी है. चिमटी के जरिए नसों को दबाने एवं पकड़ने का काम लिया जाता है. निम्स के निदेशक डॉक्टर के. मनोहर ने कहा कि 'हमारी सर्जिकल टीम सर्जरी करने की तैयारी कर रही है. साथ ही हमने तीन सदस्यीय टीम का गठन भी कर दिया है जो पूरे मामले की रिपोर्ट अगले कुछ दिन में सौंपेगी.' मरीज के करीबी रिश्तेदारों ने बताया कि पिछले साल 2 दिसंबर को हर्निया का ऑपरेशन हुआ था. मरीज के रिश्तेदारों ने अस्पताल के सामने इस मुद्दे को लेकर प्रदर्शन भी किया. माहेश्वरी के करीबी रिश्तेदार महादेव ने दावा किया कि सर्जरी के कुछ दिनों के भीतर ही पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गयी थी. हमने कई तरह की दवाईयों का इस्तेमाल किया लेकिन कुछ आराम नहीं हुआ. यह पूरी तरह से सर्जरी करने वालों की लापरवाही का नतीजा है. हालांकि अस्पताल के निदेशक मनोहर ने कहा कि 'ऐसी घटनाएं दुर्लभ हैं. मरीज की सर्जरी के बाद वह निश्चित तौर पर ठीक हो जाएंगी. हम कमेटी की ओर से रिपोर्ट दाखिल करने के बाद कार्यवाही करेंगे.'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2RQrxD4

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S