सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुडुचेरी: हेलमेट न पहनने वाले 30,000 मोटरसाइकिलों चालकों पर मामला दर्ज

केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में 11 फरवरी से लेकर अब तक करीब 30,000 लोगों पर बिना हेलमेट पहने मोटरसाइकिल चलाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यातायात पुलिसकर्मी उन मोटरसाइकिलों की पंजीकरण संख्या दर्ज कर रहे हैं, जिनके चालकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था. अधिकारी ने बताया कि इन चालकों को अदालत का सम्मन जारी किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पहली बार नियमों का उल्लंघन करने वाले पर 100 रुपए और दोबारा उल्लंघन करने वाले पर 300 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा. इसके बाद नियम का उल्लंघन करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा. बता दें कि पुडुचेरी में उपराज्यपाल किरण बेदी और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी के बीच विवाद की एक जड़ दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलेमेट पहनना अनिवार्य करना भी है. किरण बेदी ने राज्य में बाइक सवारों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य तो कर दिया है लेकिन कई कल्याणकारी योजनाओं और सरकारी प्रस्तावों को मंजूरी नहीं दी है, जिसके बाद सीएम और उपराज्यपाल के बीच मामला बढ़ गया है. हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि अब नारायणसामी (Narayanaswamy) अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ राज निवास के बाहर धरना दे रहे हैं. किरण बेदी द्वारा हेलमेट अनिवार्य करने का विरोध करते हुए सीएम नारायणसामी ने कहा कि इसे चरणवार तरीके से लागू किया जाना चाहिए. पहले जागरूकता फैलानी चाहिए. जागरुकता फैलाए बगैर किरण बेदी ने अपने हाल के फैसले में लोगों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है, जो 'साफ तौर पर उनकी मनमानी और लोगों को प्रताड़ित करने का मामला प्रतीत होता है.' राज्य सरकार ने इस संबंध में पहले लोगों में जागरूकता फैलाने का प्रस्ताव दिया था. मुख्यमंत्री की मांग है कि मुफ्त चावल बांटने की योजना सहित 39 सरकारी प्रस्तावों को उपराज्यपाल मंजूरी दें. लेकिन इन प्रस्तावों को मंजूरी न मिलने के चलते मुख्यमंत्री उपराज्यपाल के आवास के बाहर सड़क पर ही सो गए. उन्होंने किरण बेदी के आवास के बाहर सड़क पर सोने की अपनी तस्वीर भी ट्विटर शेयर की है. उनके साथ कांग्रेस और डीएमके के विधायक भी मौजूद हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TPNV10

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S