सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

केरल के बिजनेसमैन ने 31 लाख रुपए का खरीदा कार का नंबर

पहले तो किसी ने करोड़ों रुपए की कार खऱीदी फिर उस कार पर नंबर के लिए भी लाखों रुपए खर्च कर दिए. केरल के एक बिजनेसमैन केएस बालगोपाल ने पहले करोड़ों रुपए की अपनी पोर्शे 718 बॉक्सटर कार के लिए मनपसंद नंबर पाने के लिए 31 लाख रुपए खर्च किए हैं. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि यह नंबर कितना खास होगा. फॉर्मास्युटिकल डिस्ट्रीब्यूटर केएस बालगोपाल KL-01CK-1 की 31 लाख रुपए बोली लगाकर खरीदा है. केरल परिवहन विभाग ने इस नंबर की बोली 500 रुपए से शुरू की थी. वहीं फाइनल राउंड की बोली तक सिर्फ तीन लोग ही पहुंच पाए. इसमें दुबई के एक व्यापारी ने 10 लाख की बोली के बाद खुद को इससे अलग कर लिया. जबकि दूसरे शख्स ने 25.5 लाख रुपए की बोली लगाई और अंत में केएस बालगोपाल ने 30 लाख रुपए इसकी बोली लगाई. इसके बाद बालगोपाल ने 1 लाख रुपए एप्लीकेशन और अन्य औपचारिकताओं के लिए दिए. परिवहन विभाग ने कहा कि यह अब तक किसी फैंसी नंबर के लिए दक्षिण भारत में लगाई गई सबसे ज्यादा बोली है. बालगोपाल के लिए लग्जरी कारों की लंबी लिस्ट है. 2017 में उन्होंने अपनी लैंड क्रूजर के नंबर (KL-01CB-01) के लिए 19 लाख रुपए बोली लगाई थी. बालगोपाल ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि नंबर के प्रति उनका लगाव बचपन से है और वह अपने पसंदीदा नंबरों पर खर्च करने से कभी पीछे नहीं हटते.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2MYG7aV

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S