सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

3 साल की मासूम से की थी रेप की कोशिश, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

जोधपुर की एक पोस्को अदालत ने 21 साल के शख्स को तीन साल की एक मासूम लड़की से रेप करने की कोशिश करने के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई है. सरकारी वकील दिनेश कुमार शर्मा ने कहा कि जज बन्नालाल जाट ने इस अपराध को सबसे घिनौना और बर्बर अपराधों में एक करार दिया और कहा कि अपराधी को कठोर से कठोर सजा देने क जरुरत है. मुजरिम की पहचान कैलाश चंद्र के रूप में की गई. शर्मा के अनुसार आरोपी को पिछले साल 11 अक्टूबर को तीन साल की बच्ची से बलात्कार करने की कोशिश करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. इस मामले में 30 गवाहों ने अपने बयान दर्ज करवाए. सरकारी वकील के अनुसार 11 अक्टूबर को जब यह बच्ची राय का बाग स्टेशन पर अपनी मां के बगल में सो रही थी तब मुजरिम उसे वहां से उठा कर स्टेशन के पास ही एकांत जगह पर ले गया. सरकारी रेलवे पुलिस के अधिकारियों ने उसे रंगे हाथों पकड़ा. शर्मा के मुताबिक चंद्रा को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया और लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया. ये भी पढ़ें: पुलवामा हमला: चीन ने सुषमा स्वराज को भेजा शोक संदेश लेकिन जैश के आतंकी को बैन करने पर जताई आपत्ति ये भी पढ़ें: best toilet paper in the world सर्च करने पर, Google दिखाएगा- पाकिस्तान का झंडा

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2V46U8p

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S