सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राम मंदिर निर्माण के लिए 4 महीनों तक नहीं करेंगे कोई आंदोलन: VHP

विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर को लेकर बड़ा ऐलान किया है. विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए 4 महीनों तक राम मंदिर निर्माण के लिए कोई आंदोलन नहीं होगा. ये घोषणा मंगलवार को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय संयुक्त महासचिव सुरेंद्र जैन ने की. उन्होंने कहा, 'चुनावों को देखते हुए 4 महीनों के लिए राम मंदिर के आंदोलन पर विराम लगाया गया है, ऐसे में कोई उंगली नहीं उठा पाएगा कि हम किसी खास पार्टी को फायदा पहुंचाने की कोशिश करते हैं.' क्यों लिया गया ये फैसला? सुरेंद्र जैन का कहना है कि राजनीतिक वातावरण साफ सुथरा रहे इसलिए ऐसा फैसला लिया गया है. उन्होंने कहा, सबको पता है कि यही धर्म संसद है जिसका संबंध वीएचपी से है. जो 1984 से आंदोलन कर रही है. राम मंदिर का निर्माण भी यही करेगी. बाकि तो उनकी नकल कर रहे हैं. बीजेपी सरकार की नीयत साफ है. द्वारका पीठ के शंकराचार्य ने भी किया था बड़ा ऐलान इससे पहले राम मंदिर को लेकर द्वारका पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने भी बड़ा ऐलान किया था. उन्होंने बताया, वे लोग 21 फरवरी को राम मंदिर का निर्माण शुरू करेंगे. स्वरूपानंद ने बताया था कि करीब 500 साधु-संत अयोध्या जाएंगे और मंदिर बनाने का काम शुरू करेंगे. संत स्वरूपानंद सरस्वती ने कहा था, 'राम जन्मभूमि के लिए बलिदान देने का समय आ गया है. मंदिर के लिए शांति पूर्ण और अहिंसक आंदोलन चलाया जाएगा. बसंत पंचमी के बाद हम सब अयोध्या प्रस्थान करेंगे. अगर हमें रोका गया तो हमलोग गोली खाने के लिए भी तैयार हैं.'

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GrkSNm

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S