राजस्थान के सीकर में रविवार सुबह घने कोहरे की वजह से एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 18 लोगों के घायल होने की खबर है. जानकारी के मुताबिक हादसा सीकर जिले के खाटूश्याम जी थाना क्षेत्र में हुआ. इस हादसे में घने कोहरे के चलते 3 बस, 4 प्राइवेट बस और करीब 33 चार पहिया गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई. खाटूश्याम जी थाने के प्रभारी सुरेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि सीकर-जयपुर राजमार्ग पर पलसाना मोड से मंडा मोड चौहरे के बीच करीब एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में रोडवेज बस, प्राइवेट बस और करीब 33 कार/जीपों की आपस में टक्कर हो गई. घने कोहरे के कारण हुए इस हादसे में करीब 18 लोग घायल हुए हैं. कैसे हुआ हादास? उन्होंने बताया कि दुर्घटना के सिलसिले में 27 शिकायतें खाटूश्याम जी थाने को और करीब 25 शिकायतें रानोली थाने को मिली हैं. हादसे के बाद घायलों को तीन एंबुलेंस से अलग-अलग अस्पतालों में भेजा गया. ज्यादातर लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है. रानोली के थानाधिकारी महेंद्र कुमार ने बताया कि घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी महज एक-दो फुट थी. ऐसे में सामने कुछ नजर नहीं आने की वजह से हादसा हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DPqCPB
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DPqCPB
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें