सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुंबई : करीब 40 दिनों तक बंद रहेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का एक रनवे

मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक रनवे 7 फरवरी से लेकर 30 मार्च तक बंद रहेगा. एयरपोर्ट पर चल रही मरम्मत की वजह से हवाई अड्डे पर रोजाना आने-जाने वाली करीब 230 फ्लाइट्स रद्द रहेंगी. माना जा रहा है कि हफ्ते में तीन दिन- मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम के 5 बजे तक मरम्मत चालू रहेगी. इस बात के सार्वजनिक होने के बाद से ही मुंबई जाने वाली उड़ानों का किराया बढ़ा दिया गया है. मरम्मत होने के दौरान मुख्य रनवे पर फ्लाइट्स लैंड और टेक ओवर करती रहेंगी. वहीं इसके कारण करीब 5000 से भी अधिक फ्लाइट्स प्रभावित रहने की संभावना है. इसके अलावा मुंबई-गोवा और मुंबई-बेंगलुरु रूट पर रोजाना 15 उड़ान रद्द होंगी. ऐसे में यात्रियों को फ्लाइट्स उपलब्ध नहीं होने की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. बता दें कि मुंबई हवाई अड्डे पर हर घंटे 36 और हर दिन करीब 950 फ्लाइट्स आती-जाती हैं. इधर कुछ दिनों पूर्व ही नागर विमानन मंत्रालय ने राज्यसभा को बताया  कि हवाई अड्डों पर चोरी की घटनाओं के मामले में दिल्ली हवाई अड्डा लगातार तीसरे साल 2018 में भी सबसे ऊपर रहा. नागर विमानन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने राज्यसभा में प्रस्तुत आंकड़ों में कहा कि राजधानी के हवाई अड्डे पर साल 2016 और साल 2017 में 34-34 चोरी की घटनाएं दर्ज कराई गईं. साल 2018 में वहां चोरी के 28 मामले सामने आए. मुंबई हवाईअड्डे साल 2018 में ऐसे 18 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर रहा. हैदराबाद, कोलकाता और चेन्नई हवाई अड्डों पर चोरी के क्रमश: पांच, दो और एक मामले की सूचना दी गई.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SxK7nX

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S