सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तमिलनाडु: सरवन स्टोर्स में मिला 433 करोड़ का कालाधन, 9 दिनों तक चली इनकम टैक्स की छापेमारी

इनकम टैक्स विभाग ने चेन्नई और कोयंबटूर के सरवन स्टोर्स ब्रामनदमई, जी स्क्वॉयर और लोटस कंपनी के ठिकानों में छापेमारी में बड़ी रकम जब्त की है. टीओआई के मुताबिक इनकम टैक्स विभाग ने 433 करोड़ की अघोषित धनराशि जब्त की. छापेमारी में 25 करोड़ कैश, 12 किलो सोना और 626 कैरेट हीरा मिला था और यह सर्च ऑपरेशन नौ दिनों तक चला. छापेमारी कंपनी के दफ्तरों के अलावा उनके मालिकों के घर पर भी हुई थी. 29 जनवरी को दोनों शहरों की 72 जगहों पर सर्च ऑपरेशन की शुरुआत हुई थी जो 6 फरवरी को खत्म हुआ. सूत्रों के मुताबिक इनकम टैक्स (आईटी) विभाग को सरवन स्टोर ब्रामनदमई के मालिक योगाराधिनम पोंडुरई की दो रीयल्टी कंपनी (जी स्क्वॉयर और लोटस कंपनी) के बीच डीलिंग के बारे में जानकारी मिली थी. पोंडुरई ने अपना बिना हिसाब का रखा पैसा इन कंपनियों में लगाया था. छापेमारी में सामने आया कि 284 करोड़ की गैर-हिसाबी आय पोंडुरई के नाम थी और बाकी 149 करोड़ रुपए दोनों फर्म के मालिकों के नाम था. इनकम टैक्स अधिकारी ने बताया, 'हमें सरवन स्टोर्स के अलावा दो कंपनियों के टैक्स चोरी के बारे में जानकारी मिली थी. जिसके बाद हमने सरवन स्टोर की बिल्डिंग में खोजबीन की. इस सर्च ऑपरेशन में काफी समय लगा, अब आरोपियों से पूछताछ के लिए समन किया जाएगा. ये भी पढ़ें: कनार्टकः नाराज चल रहे 10 विधायक नहीं पहुंचे थे सदन, आज कुमारस्वामी पेश करेंगे बजट ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी: पढ़ें प्रधानमंत्री के भाषण की 10 बड़ी बातें  

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GuCvMy

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S