सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले टीचर के खिलाफ जारी हुआ डेथ वारंट

सतना की जिला अदालत ने एक स्कूल टीचर के खिलाफ डेथ वारंट-फांसी का अंतिम आदेश जारी कर दिया है. बता दें कि वह स्कूल टीचर चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म करने का दोषी है. बच्ची का शोषण इतनी क्रूरता से किया गया था कि वह महीनों दिल्ली के एम्स में भर्ती थी और उसकी कई सर्जरी हुई है. इतने दिनों तक चले इलाज के बाद अब जाकर उसकी आंतों ने ठीक तरह से काम करना शुरू किया है. Satna: District Court on February 2 issued “death warrant” against a school teacher convicted of raping a 4-year-old girl. Court PRO says, "Convict can appeal before SC or President, but If he doesn't, he will be hanged in Jabalpur Central Jail at 5 am on March 2".#MadhyaPradesh pic.twitter.com/N16y0QsPXs — ANI (@ANI) February 3, 2019 अपराधी को दोषी साबित करने में केवल 7 महीने का समय लगा आरोपी महेंद्र सिंह गोंड की फांसी जबलपुर की जेल में 2 मार्च को होनी तय हुई है. अधिकारियों का कहना है कि यदि उच्चतम न्यायालय इस सजा पर रोक नहीं लगाती है तो उसे तय की गई तारीख पर फांसी दे दी जाएगी. अपराध होने और अपराधी को दोषी साबित करने में केवल सात महीने का समय लगा. यदि उसे फांसी हो जाती है तो यह नए कानून के तहत पहला ऐसा मामला होगा जिसमें बच्चों के साथ दुष्कर्म करने वाले को फांसी मिलेगी. बच्ची के परिवार वालों ने उसे देर रात को अधमरी हालत में पाया  बता दें कि महेंद्र सिंह गोंड ने बच्ची का 30 जून, 2018 की रात को अपहरण किया था. उसने जंगल में ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे वहीं मरा हुआ समझकर फेंक दिया. बच्ची के परिवार वालों ने उसे देर रात को अधमरी हालत में पाया और तुरंत अस्पताल लेकर गए. राज्य सरकार ने तुरंत उसे एयरलिफ्ट कर दिल्ली भेजा. इस अपराध ने देश को हिलाकर रख दिया था. वहीं स्कूल टीचर को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया था. आरोपी महेंद्र सिंह गोंड को 19 सितंबर को मौत की सजा सुनाई डीएसपी किरन किरो ने इस मामले का नेतृत्व किया और नागौड़ के सेशंस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. अदालत ने आरोपी महेंद्र सिंह गोंड को 19 सितंबर को मौत की सजा सुनाई थी. आरोपी को दोषी साबित करने का तरीका भी अनोखा था. पीड़िता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना बयान दिया और इससे वह दोषी साबित हो गया.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2So6yf6

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S