सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रियंका गांधी के हिट रोड शो में चोरों की चांदी, 50 मोबाइल फोन और पर्स हुए चोरी

कांग्रेस पार्टी ने प्रियंका गांधी वाड्रा को उत्तर प्रदेश पूर्व की कमान थमा दी है. लोकसभा चुनावों में उत्तरप्रदेश राजनीतिक तौर पर सबसे महत्वपूर्ण राज्य है. सोमवार को प्रियंका ने अपने रोड शो के जरिए राज्य में अपनी चुनावी तैयारियों की शुरुआत कर दी. इस रोड शो में भले प्रियंका ने कुछ नहीं कहा लेकिन उनके बड़े भाई और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने जरुर घोषणा कर दी कि बीजेपी को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी. प्रियंका के रोड शो में लोगों का हुजूम जमा हो गया. पूरे रास्ते पर लोगों की भीड़ प्रियंका का इंतजार कर रही थी. भीड़ का आलम ये था कि 15 किलोमीटर के सफर के लिए प्रियंका को 6 घंटे का वक्त लगा. रोड शो में प्रियंका के साथ राहुल गांधी और यूपी पश्चिम के जेनरल सेकरेट्री ज्योतिरादित्य सिंघिया भी मौजूद थे. एयरपोर्ट से लेकर राज्य में पार्टी के मुख्यालय तक के 15 किलोमीटर के इस रोड शो में हर तरफ सिर्फ लोग ही लोग थे. और इसी भीड़ का पॉकेटमारों ने खुब फायदा उठाया. प्रियंका के रोड शो में कम से कम 50 मोबाइल फोन चोरी हो गए. ये भी पढ़ें: रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने बच्ची को दी चॉकलेट, कही ये प्यारी बात... टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भीड़ में एक मोबाइल चोर को पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले कर दिया. एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने पुलिस को बताया कि मेगा रैली में कम से कम 50 लोगों के मोबाइल और पर्स चोरी हुए हैं. लेकिन पुलिस ने उस संदिग्ध को छोड़ दिया क्योंकि उसके पास से चोरी का एक भी मोबाइल या पर्स बरामद नहीं हुआ. सरोजनी नगर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज करा दी गई है. पार्टी नेताओं सहित शहर के अस्सिटेंट मजिट्रेट और कांग्रेस के प्रवक्ता जीशान हैदर के भी फोन इस भीड़ में चोरी कर लिए गए. मामले की आधिकारिक शिकायत दर्ज करा ली गई है और साइबर सेल एक्सपर्ट द्वारा जांच जारी है. ये भी पढ़ें: प्रियंका ने कांग्रेसियों में बनाया जोश का माहौल, अब वोटरों को लुभाना बड़ी चुनौती

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TQFJxP

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S