सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

इजराइल से खरीदे जाएंगे 54 'किलर ड्रोन', सरकार ने दी मंजूरी

भारतीय वायु सेना की मानवरहित युद्ध क्षमता को और मजबूत बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय ने 54 इजरायली HAROP ड्रोन की खरीद को मंजूरी दे दी है. ये किलर ड्रोन दुश्मन के हाई-वैल्यू मिलिट्री टारगेट को पूरी तरह से नेस्तो नाबूद कर सकता है. वायु सेना के पास पहले से ही इन ड्रोनों में से लगभग 110 की एक लिस्ट है, जिसे अब पी-4 के रूप में बदल दिया गया है. ये ड्रोन इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल सेंसर से लैस होते हैं. जो विस्फोट करने से पहले हाई वैल्यू वाले सैन्य ठिकानों जैसे निगरानी के ठिकाने और रडार स्टेशनों पर निगरानी भी कर सकते हैं. The Defence Ministry approved 54 Israeli HAROP attack drones which can crash into high-value enemy military targets to destroy them. Read @ANI story | https://t.co/9yuhIkcelz pic.twitter.com/fdsSGrRCMI — ANI Digital (@ani_digital) February 12, 2019 चीन और पाकिस्तान के बॉर्डर पर किया जाएगा तैनात न्यूज एजेंसी एएनआई के सूत्रों के मुताबिक पिछले सप्ताह एक हाई लेवल मीटिंग में रक्षा मंत्रालय ने इन 54 हमलावर ड्रोनों की खरीद को मंजूरी दे दी थी. भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने कहा कि ये प्रोजेक्ट वायु सेना की क्षमताओं को और मजबूत कर देगा. इसकी क्षमताओं का प्रदर्शन आगामी अभ्यास वायुशक्ति के दौरान देखने को मिल सकता है. जहां इसे एक नकली दुश्मन राडार टारगेट को नष्ट करते हुए दिखाया जाएगा. भारत इजरायल के साथ प्रोजेक्ट चीता पर भी बातचीत कर रहा है जिसके तहत तीनों सेनाओं के लगभग सभी ड्रोन को उच्च गुणवत्ता वाले किलर ड्रोन में बदल दिया जाएगा और उनकी निगरानी क्षमताओं को भी बढ़ाया जाएगा. तीनों सेनाओं के पास इन मानव रहित हवाई वाहनों के 100 से अधिक बेड़े हैं. सेना स्वदेशी लड़ाकू ड्रोन विकसित करने पर भी काम कर रही है, इस प्रोजेक्ट के पूरे होने के बाद इन्हें चीन और पाकिस्तान बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2TIqlTS

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S