सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जम्मू कश्मीर: मानसबल ब्लास्ट केस में पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की

जम्मू कश्मीर के गांदरबल में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है. यह कार्रवाई 2018 में हुए मानसबल ब्लास्ट केस में की गई है. इस ब्लास्ट में 12 नागरिक घायल हुए थे. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चार्जशीट में शामिल लोगों का नाम इरफान अहमद खान, मोहम्मद युनूस खान, बिलाल अहमद हस्तीवाला, मोहम्मद इरफान सोफी और बिलाल अहमद मीर है. एसएसपी गांदरबल ने कहा, 'यह धमाका मानसबल पार्क में 17 जून 2018 को हुआ था जिसमें स्थानीय 12 लोग घायल हो गए थे. इस मामले को दर्ज करने के बाद जांच की गई थी जिसमें 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया था.' Ganderbal: Five accused charge sheeted by police today in 2018 Manasbal blast case in which 12 civilians had sustained injuries. #JammuAndKashmir — ANI (@ANI) February 16, 2019 गौरतलब है कि इस समय जम्मू कश्मीर में हालात बहुत अच्छे नहीं है. बीते गुरुवार को पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए और कई घायल हो गए. इस घटना के बाद पूरे देश में लोगों के अंदर दुख और आतंकियों के लिए गुस्सा है. लोग केंद्र सरकार से इस हमले का मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहे हैं. केंद्र सरकार का कहना है कि उन्होंने सेना को उनके मुताबिक इस हमले का जवाब देने की पूरी छूट दे दी है. ये भी पढ़ें: पुलवामा हमलाः जैश सरगना मसूद अजहर पर बैन लगाने को लेकर चीन बना बाधक, पढ़ें पूरी रिपोर्ट ये भी पढ़ें: पुलवामा हमला: शहीदों को दी गई अंतिम विदाई, लोगों ने सम्मान में लहराया तिरंगा  

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2tqWOT7

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S