सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कर्नाटक: बीफ के शक में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लगाई कैंटीन में आग, 5 गिरफ्तार

कर्नाटक में बजरंग दल के 5 कार्यकर्ताओं को एक कैंटीन में आग लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इनमें एक नाबालिग भी शामिल है. इन पांच कार्यकर्ताओं पर आरोप है कि इन्होंने एक कैंटीन में केवल इसलिए आग लगा दी क्योंकि उनको शक था कि इस कैंटीन में बीफ बनाया और सर्व किया जाता है. इन लोगों की गिरफ्तारी हसन जिले के सकलेशपुर में हुई है. घटना 31 जनवरी की है. बताया जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सकलेशपुर स्थत कैंटीन में पहले तोड़फोड़ की फिर उसे आग के हवाले कर दिया. इसके बाद उन्होंने कैंटीन को चलाने वाली 70 वर्षीय खामुरुनिस्सा नाम की महिला और उनकी बहु को धमकी भी दी. शुरुआती जांच में कैंटीन में बीफ बनने के कोई भी सबूत नहीं मिले हैं. पीड़िता का आरोप, पुलिस ने नहीं की थी FIR दर्ज न्यूज 18 के मुताबिक खामुरुनिस्सा ने बताया, शुरुआत में पुलिस ने मामले की एफआईआर दर्ज करने से से इनकार कर दिया था. उन्होंने कहा, 'पुलिस ने हमारी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया. हम रात 11 बजे तक इंतजार करते रहे.' उन्होंने बताया, 'फिर घटना के एक दिन बाद पुलिस खुद आगे आई और हमे शिकायत दर्ज करने के लिए कहा.' पुलिस ने इस मामले में जिन पांच लोगों को गिरफ्तार किया है उनमें कार्तिक, दीपू, प्रथप, रघु और एक नाबालिग शामिल है. पुलिस ने इन पांचों पर IPC की धारा 323, 354, 427,436 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2GdBpW4

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S