कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सीबीआई के अधिकारी कुमार से पूछताछ की तैयारी में लगे हुए हैं. संभावना है कि ये अधिकारी उनसे शनिवार या रविवार को पूछताछ कर सकते हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सीबीआई अधिकारी राजीव कुमार से लगभग 80 से 100 सवाल तक पूछ सकते हैं. कोलकाता में पोस्टेड सीबीआई अधिकारियों को दिल्ली हेडक्वॉर्टर से यहां बुलाया जा रहा है. शिलॉन्ग में सीबीआई अधिकारी राजीव कुमार से मिलेंगे. मंगलवार को इस केस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि सीबीआई राजीव कुमार को गिरफ्तार नहीं कर सकती. वो उससे पूछताछ कर सकती है. कोर्ट ने पूछताछ के लिए शिलॉन्ग को चुना था.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2BqrsAG
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2BqrsAG
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें