सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जोगबनी से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस के 9 डिब्बे पटरी से उतरे, 7 लोगों की मौत

बिहार के हाजीपुर में रविवार तड़के बड़ा रेल हादसा हुआ है. सुबह तीन बजकर 58 मिनट पर जोगबनी से दिल्ली जा रही आनंद बिहार-राधिकापुर सीमांचल एक्सप्रेस की 9 बोगियां पटरी से उतर गईं. इस हादसे में अभी तक सात लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि एक दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हैं. बताया जा रहा है कि हाजीपुर से लगभग 20 किलोमीटर दूर महनार और सहदेई बुजुर्ग स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ. तेज गति से जा रही ट्रेन के नौ डब्बे अचानक पटरी से उतर गए. पूर्व मध्य रेलवे के प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि ट्रेन का एक जनरल कोच, एक एसी कोच बी-3, तीन स्लीपर कोच- एस-8, एस-9, एस-10 के अलावा चार अन्य बोगियां पटरी से उतरी गईं. हादसे के वक्त ट्रेन के ज्यादातर यात्री गहरी नींद में सो रहे थे. ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्रेन हादसे की घटना पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि प्रशासन को सभी प्रकार की सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया गया है. Bihar Chief Minister Nitish Kumar has expressed grief over the #SeemanchalExpress derailment incident and has directed the administration to provide all kind of assistance. (File pic) pic.twitter.com/8sxWvIIRSO — ANI (@ANI) February 3, 2019 बता दें कि मौके पर राहत और बचाव दल के कर्मी पहुंच चुके हैं.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2S2H6MK

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S