दिल्ली में करोलबाग के एक होटल में मंगलवार सुबह 5 बजे आग लग गई. इसमें कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है. यह हादसा करोलबाग के अर्पित होटल (Hotel Arpit Palace ) में पिलर नंबर 90 के पास है. दमकल विभाग के मुताबिक, अब तक करीब 25 लोगों को बाहर निकाला गया है. आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं. दमकल विभाग के मुताबिक, आग सबसे पहले तीसरी और चौथी मंजिल पर लगी. उसके बाद आग नीचे की तरफ फैलने लगी. लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. इस वजह से भी कई लोगों की जान चली गई.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SxoBAA
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SxoBAA
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें