सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राजस्थान: स्वाइन फ्लू से 91 लोगों की मौत, जोधपुर में संख्या सबसे ज्यादा

राजस्थान में स्वाइन फ्लू से 1 जनवरी 2019 से 6 फरवरी 2019 तक 91 लोगों की मौत हो गई है. जोधपुर जिले में सबसे ज्यादा 26 मौत हुई हैं. कुल 12,279 लोगों की जांच की गई और 2606 लोगों में यह पॉजिटिव पाया गया है. #Rajasthan: 91 deaths have occurred between 1 January 2019 and 6 February 2019 due to swine flu in Rajasthan. Jodhpur district registered 26 deaths, highest in the state. Total cases tested 12,279 and positive cases 2606. — ANI (@ANI) February 6, 2019 राजस्थान में स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, बीकानेर और अजमेर जिलों में प्रारम्भ किए गए सघन स्क्रीनिंग अभियान के दूसरे दिन 9 लाख 58 हजार 605 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग भी की गई है. चिकित्सा एंव स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 9 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव के अधिक मामले आने वाले 6 जिलों में सघन स्क्रीनिंग के अभियान के दूसरे दिन 4,553 स्वास्थ्य दलों ने 2 लाख 25 हजार 327 घरों में जाकर स्क्रीनिंग की. इस दौरान कुल 9 लाख 58 हजार 605 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई. स्क्रीनिंग के दौरान 'इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस' पाए जाने पर 32 हजार 540 व्यक्तियों को आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया. इनमें से 27 हजार 602 व्यक्ति सामान्य सर्दी, जुकाम से पीड़ित पाए गए. इसके अलावा स्क्रीनिंग के दौरान मामूली सर्दी, जुकाम से पीड़ित पाए गए व्यक्तियों में 135 गर्भवती महिलाएं, 109 हाई रिस्क ग्रुप के व्यक्तियों को स्वाइन फ्लू का उपचार प्रारंभ किया गया. साथ ही स्वाइन फ्लू बी कैटेगरी में चिन्हित 347 व्यक्तियों को जांच कराने के परामर्श के साथ ही उनका उपचार प्रारंभ किया गया.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SbLIQS

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S