सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमला: केंद्र की राज्यों को Advisory, 'कश्मीरियों को दें पूरी सुरक्षा'

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में सेना ने अपने बहादुर जवानों को खोया है. इस घटना के कारण देश भर में गुस्सा है. देश के अलग-अलग इलाकों में पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कैंडल मार्च और प्रदर्शन किए जा रहे हैं. वहीं कुछ लोग शहीदों को दी जाने वाली श्रद्धांजलि का गलत फायदा उठा रहे हैं. ऐसे लोग राजनीतिक फायदा उठाने और देश का सांप्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे कई मैसेज सोशल मीडिया के वॉट्सएप और फेसबुक पर फैलाए जा रहे हैं जिससे एक खास समुदाय के प्रति नफरत फैलाई जा रही है. साथ ही कश्मीरियों के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है. इसे देखते हुए गृह मंत्रालय ने माहौल बिगाड़ने वालों और नफरत फैलाने वाले लोगों के खिलाफ राज्यों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को एक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कहा गया है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जम्मू कश्मीर के छात्रों और अन्य निवासियों को धमकी मिल रही हैं. इसलिए सभी राज्य उनकी सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएं. There have been some reports of students and other residents of Jammu&Kashmir are experiencing threats&intimidation in light of #PulwamaAttack. Therefore, MHA today issued an advisory to all states & Union Territories to take necessary measures to ensure their safety & security. pic.twitter.com/tp2aYhTsxo — ANI (@ANI) February 16, 2019 गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए एक आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2EdTMrB

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S