सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

महिलाओं को ट्रैक करने की सुविधा देने वाले ऐप पर हंगामा, निशाने पर Apple और Google

एपल और गूगल को मानवाधिकार कार्यकर्ताओं की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि इन्होंने एक ऐसे ऐप को होस्ट किया जो सऊदी अरब में पुरुषों को यह सुविधा देता है कि वह महिलाओं को ट्रैक कर सकते हैं और उनकी गतिविधियों को कंट्रोल कर सकते हैं. हिंदुस्तान टाइम्स ने इनसाइडर के हवाले से बताया कि इस ऐप का नाम नाम अबशेर है. इस ऐप के जरिए महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति पुरुष दे सकते हैं और अगर महिला बॉर्डर पर अपना पासपोर्ट प्रयोग करेगी तो इस ऐप के जरिए पुरुष के पास एसएमएस आ जाएगा. यह ऐप गूगल प्ले और एपल के ऐप स्टोर पर मौजूद है जिसके बाद इस मामले पर विवाद बढ़ गया है. एमनेस्टी इंटरनेशनल, ह्यूमन राइट वॉच और एक महिला अधिकार एक्टिविस्ट ने एपल और गूगल को इस ऐप की होस्टिंग करने पर दोबारा विचार करने के लिए कहा है. सऊदी कानून के मुताबिक महिलाओं के लिए यह जरूरी है कि उनके पास एक कानूनी संरक्षक हो जो उनकी यात्रा पर बंदिश लगा सकता है. हालांकि ह्यूमन राइट वॉच का कहना था कि Apple और Google के पास ऐसे ऐप्स के विरुद्ध नियम हैं जो खतरों और उत्पीड़न की सुविधा देते हैं. इस तरह के ऐप महिलाओं के खिलाफ भेदभाव सहित मानवाधिकार हनन की सुविधा प्रदान कर सकते हैं. एमनेस्टी इंटरनेशनल ने ऐपल और गूगल से मांग की है कि इस ऐप पर लगाम लगाई जाए. ये भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ नान घोटाले में DGP और SP सस्पेंड, EOW ने दर्ज कराई थी FIR ये भी पढ़ें: Kumbh 2019: 'जयति प्रयाग' उद्घोष के बीच नौ विदेशी संतों की दी गई महामंडलेश्वर की उपाधि

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2SkX9FL

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S