सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Bihar board inter exam 2019: परीक्षाएं शुरू, पढ़ें पहला पेपर देने के बाद क्या बोले छात्र

Bihar School Examination Board (BSEB): बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) इंटर की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं. राज्य के 38 जिलों के 1339 केंद्रों में परीक्षा आयोजन किया गया है. जिसमें कुल 13,15,371 छात्र शामिल हुए हैं. बुधवार सुबह 9.30 पर शुरू हुई पहली शिफ्ट में साइंस के छात्रों ने बॉयलॉजी का एग्जाम दिया, जब कि वोकेशनल कोर्स के थात्र RB Hindi के एग्जाम के लिए पहुंचे. वहीं सेकेंड शिफ्ट जो कि 1.45 बजे शुरू हुई, उसमें आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों ने फिलॉस्फी का पेपर दिया. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, छात्रों ने बताया है कि बॉयो के एग्जाम में सरल सवाल पूछे गए हैं. लेकिन बॉयो के पेपर में एग्जाम पैटर्न को फॉलो नहीं किया गया. साथ ही फिलॉस्फी का पेपर देने वाले छात्र भी क्वेश्चन पेपर से खुश नजर आए. छात्रों का कहना है कि एग्जाम की शुरूआत अच्छी हुई है, क्योंकि पेपर आसान था. इसके अलावा छात्र OMR शीट में हुए बदलावों से भी खुश नजर आए. इस साल से छात्रों को ओएमआर शीट में अपने नाम, रोल नंबर, रोल कोड आदि को कलर करने की जरूरत नहीं है. इस बदलाव से छात्र खुश हैं, क्योंकि उनका काफी समय बचा है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2WMhwuf

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S