सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अन्ना हजारे जिएं या मरें BJP को परवाह नहीं है: राज ठाकरे

सोमवार को अन्ना हजारे की भूख हड़ताल के छठे दिन महाराष्ट्र नवनिर्माण समिति प्रमुख राज ठाकरे उन से मिलने पहुंचे. अन्ना से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए ठाकरे ने कहा कि इसकी जगह उन्हें 2019 लोकसभा चुनावों में बीजेपी सरकार को हराने के लिए काम करना चाहिए. अपनी मुलाकात के बाद ठाकरे ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'बीजेपी को कोई परवाह नहीं है कि वे (अन्ना) जिएं या मरें. मैनें उनसे कहा के इन बेकार लोगों के लिए अपनी जान जोखिम में ना डालें.' ठाकरे ने कहा, 'मैंने उनसे कहा कि चलिए जनता के सामने चलते हैं और आगामी चुनाव में उनको खत्म कर देते हैं.' एक जैसे ही हैं मोदी और केजरीवाल एमएनएस प्रमुख ने कहा, 'बीजेपी लोगों का उपयोग करती है फिर उन्हें खत्म कर देती है.' उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी झूठे हैं. राज ठाकरे ने कहा, 'दिसंबर 2013 में उन्होंने (मोदी ने) लोकपाल का समर्थन किया था. अब वह सत्ता में हैं लेकिन कुछ नहीं कर रहे हैं.' ठाकरे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी हमला किया और उनको भी प्रधानमंत्री मोदी की तरह ही बताया. उन्होंने कहा, 'लोगों को यह नहीं पता था कि अन्ना आंदोलन से पहले वह (केजरीवाल) कैसे दिखते थे. अब वह यहां आने और अन्ना का हाल जानने तक की जेहमत नहीं उठा रहे हैं. केजरीवाल और मोदी दोनों ने अन्ना का इस्तेमाल किया और उन्हें भूल गए.' केंद्र सरकार द्वारा लोकपाल की नियुक्ति नहीं किए जाने को लेकर अन्ना हजारे अपने गांव रालेगण सिद्धि में भूख हड़ताल कर रहे हैं. उनका कहना है कि बीजेपी लोकपाल आंदोलन का इस्तेमाल कर सत्ता में आई है और अब लगता है कि उन्हें लोकपाल से एलर्जी हो गई है. अभी पांच दिनों तक और बैठ सकता हूं धरने पर- अन्ना ठाकरे से मुलाकात के बाद मीडिया से बात करते हुए, अन्ना ने कहा कि उन्हें बीजेपी की तरफ से एक केंद्रीय मंत्री के आने की सूचना मिली थी. जो उनसे मिलने और मुद्दों पर चर्चा करने की योजना बना रहे थे. लेकिन अन्ना ने बीजेपी के वार्ताकार से मिलने से इनकार कर दिया. और सरकार से लोकपाल बिल पर अपना रुख स्पष्ठ करने के लिए कहा. अन्ना हजारे ने कहा, 'लोकपाल की नियुक्ति के लिए कुछ नहीं करने के बाद यहां आने और मुझसे मिलने का क्या फायदा? यह केवल लोगों को गलत संकेत भेजेगा. मैंने उन्हें (केंद्र सरकार को) पहले लोकपाल पर अपना रुख साफ करने के लिए कहा है.' इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक अन्ना अपना उपवास जारी रखने के इच्छुक हैं और उन्हें भरोसा है कि वह पांच और दिन उपवास कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकारों ने पिछले कई सालों से अपने वादे पूरे न करके उन्हें गुमराह किया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2G8L0xc

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S