पश्चिम बंगाल में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक लोकल बीजेपी नेता की बेटी का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया. बीजेपी नेता की बेटी को कथित तौर पर गुंडो ने उसके घर से उठाया है. इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी श्याम सिंह ने बताया है कि एक संदिग्ध से मामले की पूछताछ की जा रही है, जिस पर इस मामले से तार जुड़े होने का शक है. सुप्रभात बट्याबयाल करीब पांच महीने पहले ही टीएमसी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे. टीएमसी में शामिल करने से पहले सुप्रभात सीपीआई(एम) के डिस्ट्रिक्ट कमेटी मेंबर थे. उनके बेटे ने बताया है कि जिस वक्त घर से बंदूक की नोक पर उनकी 22 साल की बेटी को अपहरण हुआ, उस वक्त सुप्रभात घर पर मौजूद नहीं थे. इस मामले को लेकर सुजीत बट्याबाल ने बताया, 'पांच गुंडे शाम करीब 8 बजे सुप्रभात के घर में घुसे. जब उन्हें पता चला कि सुप्रभात घर पर नहीं हैं तो पहले उन्होंने हमें कमरों में बंद कर दिया और फिर बंदूक की नोक पर उन्होंने मेरी भतीजी को खदेड़ते हुए जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया और अपने साथ ले गए.' एसपी श्याम ने बताया है कि पुलिस को जांच के दौरान इस मामले में कोई भी पॉलीटिकल मोटिव होने का सुराग नहीं मिला है. इस मामले के बाद से आम जनता में काफी खौफ का माहौल पनप गया है.
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DEQ8Wq
from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DEQ8Wq
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें