सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमले के शहीद जवानों के अंतिम संस्कार में शामिल हों BJP मंत्री और सांसद: पीएम नरेंद्र मोदी

पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर देश में गुस्से का माहौल है. इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए. वहीं शहीद जवानों के शवों का अंतिम संस्कार किया जाना है. इसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों में बीजेपी नेताओं को जवानों के अंतिम संस्कार में शामिल होने को कहा है. Prime Minister Narendra Modi has asked ministers in BJP governed states and BJP MPs to attend last rites of jawans, who lost their lives in #PulwamaAttack, in their respective states and constituencies. (file pic) pic.twitter.com/jVIq928JrE — ANI (@ANI) February 15, 2019 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों के मंत्रियों और बीजेपी सांसदों को संबंधित राज्यों और निर्वाचन क्षेत्रों में पुलवामा हमले में शहीद जवानों के अंतिम संस्कार में शामिल होने को कहा है. दरअसल, गुरुवार को एक आत्मघाती हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी ने विस्फोटक भरी गाड़ी से सीआरपीएफ के काफीले की बस को टक्कर मार दी गई. इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए तो वहीं कई जख्मी भी हुए. इससे पहले प्रधानमंत्री ने कहा 'मैं देश को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि पुलवामा हमले में शामिल लोगों को किसी कीमत पर हम छोड़ने वाले नहीं हैं. उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे. आतंकी सरपरस्तों को कीमत चुकानी ही पड़ेगी.' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारा पड़ोसी देश सोचता है कि ऐसे आतंकवादी हमले हमें कमजोर कर सकते हैं, लेकिन उनकी योजना सफल नहीं होगी. मोदी ने कहा कि हमारा पड़ोसी खुद अलग-थलग है और खुद आर्थिक बदहाली से गुजर रहा है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DIFtKa

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S