सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विपक्ष ने सरकार पर बजट की जानकारी पहले ही लीक कर देने का लगाया आरोप

कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने लोकसभा में सरकार पर अंतरिम बजट पेश होने से पहले ही इसकी जानकारियां लीक करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. वित्त मंत्री पीयूष गोयल जैसे ही अंतरिम बजट पेश करने खड़े हुए उसी दौरान कांग्रेस और माकपा के सदस्य अपने स्थान पर खड़े हो गए और कहा कि जब जानकारी पहले ही लीक कर दी गई है तो अब बजट पेश करने का मतलब रह गया. इस दौरान विपक्ष के कई सदस्यों ने उस मीडिया रिपोर्ट पर आधारित प्लेकार्ड लहराया जिसमें राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय (एनएसएसओ) के हवाले से कहा गया है कि 2017-18 में बेरोजगारी दर 6.1 फीसदी रही जो पिछले 45 वर्षों की अवधि का उच्चतम स्तर है. अंतरिम बजट पेश करने के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सदस्यों ने भी बजट भाषण के बीच टोकाटोकी की. बता दें कि किसानों और श्रमिक वर्ग को राहत देने के साथ ही केंद्र सरकार ने 2019 के बजट में सरकारी कर्मचारियों को भी खुश करने की कोशिश की है. इसके लिए बजट में ग्रेच्युटी और पेंशन स्कीम को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है. कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में अपने बजट भाषण में कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए न्यू पेंशन स्कीम लागू की गई है. नई पेंशन स्कीम में सरकार के योगदान को 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दिया है. जो लोग 21 हजार रुपए प्रतिमाह कमाते हैं उन्हें बोनस दिया जाएगा. बोनस को बढ़ा कर 7 हजार रुपए तक किया गया है.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2HS134u

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S