सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमले के विरोध में जंतर मंतर पर प्रदर्शन, युवक ने लगाए पाकिस्तान के नारे, भीड़ ने पीटा

देशभर में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए CRPF के जवानों पर हमले को लेकर प्रदर्शन चल रहा है. पूरे देश लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं और कैंडल लाइट मार्च निकाल रहे हैं. तो कहीं पर लोग अपनी ही बालकनी में पुलवामा हमले के विरोध में और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मोमबत्तियां जला रहे हैं. जगह जगह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री सहित हाफिज सईद के पुतले फूंके जा रहे हैं. जनता में आक्रोश और पाकिस्तान के खिलाफ उबाल है. इसी क्रम में दिल्ली के जंतर-मंतर पर शहीद सैनिकों के सम्मान में एक प्रदर्शन का आयोजन किया गया. इस प्रदर्शन में लोग हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लग रहे थे. लेकिन वहीं एक युवक ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. युवक की इस हरकत पर हमले से आहत और गुस्साई भीड़ बेकाबू हो उठी. भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. ये भी पढ़ें: पुलवामा जैसी घटनाएं सुरक्षा में बिना किसी खामी के नहीं होती: पूर्व RAW चीफ विक्रम सूद इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन इस दौरान भी प्रदर्शनकारी युवक को मारते रहे और युवक से हिंदुस्तान जिंदाबाद, पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाने की मांग करते रहे. पुलिस ने मौके की नजाकत के देखते हुए युवक को हिरासत में ले लिया. प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि लोग शांति से प्रदर्शन कर रहे थे. प्रदर्शन के दौरान भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे. लेकिन इस दौरान एक युवक आया और पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने लगा. दिल्ली पुलिस द्वारा भीड़ से बीच-बचाव कर युवक को संसद मार्ग पुलिस थाने ले जाते वक्त भी प्रदर्शनकारी उसे पकड़ने की कोशिश करते रहे. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने युवक से भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने की मांग करते रहे. फिलहाल युवक से संसद मार्ग थाने में पूछताछ चल रही है. ये भी पढ़ें: पुलवामा आतंकवादी हमले के बाद, Whatsapp Group उग्र राष्ट्रवाद, नफरत और युद्धोन्माद को हवा दे रहे हैं

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2IjODT9

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S