सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुलवामा हमला: शहीदों का अपमान करने पर गिरफ्तार हुआ सरकारी स्कूल का प्रिंसिपल

शनिवार को राजस्थान की पुलिस ने प्रतापगढ़ में शहीदों का अपमान करने के मामले के तहत एक सरकारी उच्चतम माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने प्रिंसिपल पर देशद्रोह का आरोप लगाया गया है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक स्कूल के प्रिंसिपल ने पुलवामा हमले में शहीद सीआरपीएफ जवानों को लेकर अपमानजनक टिप्पणी की थी. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए. प्रदर्शनकारियों ने करीब पांच घंटों तक हाईवे ब्लॉक कर संचार बाधित कर दिया था. प्रदर्शनकारियों ने प्रिंसिपल का पुतला भी जलाया और मांग की, कि जब तक प्रिंसिपल को पद से बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा. घटना के तूल पकड़ने के बाद जिले के शिक्षा अधिकारी ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाने की कोशिश की. अधिकारी ने डायरेक्टरेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, बीकानेर के समक्ष मामला दर्ज कराया. जिसके बाद डायरेक्टरेट ने आरोपित प्रिंसिपल को बर्खास्त कर दिया. साथ ही एक विभागीय जांच के आदेश भी दिए. दरअसल कूनी गांव के एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य 5jasthan 0 वर्षीय मोहम्मद इकरम अजमेरी से जब छात्रों ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक शोक सभा रखने की गुजारिश की थी. लेकिन प्रिंसिपल ने इजाजत न देते हुए शहीदों के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी की थी.

from Latest News देश Firstpost Hindi http://bit.ly/2DLv0xx

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

किसान आंदोलन LIVE : आज रामलीला मैदान से संसद तक मार्च निकालेंगे हजारों किसान

दिल्ली के रामलीला मैदान में इक्ट्ठा हुए हजारों किसान शुक्रवाद को संसद तक मार्च करेंगे from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2FY5I3U

जब शरमन से नाराज़ हो गई थी उनकी 10 साल की बेटी

बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी 28 अप्रैल को अपना बर्थडे मना रहे हैं. स्टाइल, एक्सक्यूजमी, 3 ईडियट्स जैसी फिल्मों में काम कर चुके शरमन जल्द 'काशी : इन सर्च ऑफ गंगा' और 'बब्लू बैचलर' में नजर आने वाले हैं. from Latest News बॉलीवुड News18 हिंदी https://ift.tt/2r6odZ5

बिल्ली के बच्चे को बंदर ने किया किडनैप, वीडियो देखकर रह जाएंगे हैरान

बंदर, बिल्ली के उस बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन वह उसे अपने बच्चे की तरह दुलार कर रहा है from Latest News देश Firstpost Hindi https://ift.tt/2JvAi2S